जयतुभारतम्
Jaytubhartam
Quantity
- By : Dr Devisahay Pandey 'Deep'
- Subject : Jaytubhartam, जयतुभारतम्
- Category : History
- Edition : 2020
- Publishing Year : 2020
- SKU# : N/A
- ISBN# : 9788170848592
- Packing : Hardcover
- Pages : 103
- Binding : Hardcover
- Dimentions : 14X22X4
- Weight : 500 GRMS
Keywords : Jaytubhartam जयतुभारतम्
'जयतु भारतम्' नामक प्रस्तुत उपन्यास संस्कृत साहित्य के यशस्वी कवि और लेखक डॉ. देवसहाय पाण्डेय 'दीप्' द्वारा विरचित उनकी मौलिक कृति है। इसमें कला और आख्यायिका - शब्द रचना के इन दोनों भेदों का सरल परिपाक देखा जा सकता है। इतिहास और काव्य का शोभन-समन्वय इसका अपना वैशिष्टय है। इसमें इन दोनों का मणिकांचन योग द्रष्टव्य है। बाणभट्ट अम्बिकादत्त व्यास - इन दोनों अमर उपन्यासकारों की शैलीगत विशेषताएँ इसमें देखी जा सकती हैं।
यह ललित कृति मानवी सृष्टि, मानववंश - विस्तार, भारत के प्राचीन राजवंशो के संक्षिप्त विवरण के साथ ही प्राचीन, मध्यकालीन और अद्यावधिपर्यन्त आर्वाचीन भारत के इतिहास को अपने अंचल में समेटे हुए है। भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के साम्प्रतिक साहसिक और सराहनीय ऐतिहासिक निर्णयों एवं कार्यों का समीक्षात्मक प्रस्तुतीकरण यहाँ रोचक शैली में देखा जा सकता है। आशा है यह रचना प्रबुद्ध पाठकों को इतिहास और काव्य, इन दोनों का एक साथ रसात्मक बोध कराने में सक्षम होगी।