Vedrishi

Free Shipping Above 1000 On All Books | 5% Off On Shopping Above 10,000 | 15% Off On All Vedas, Darshan, Upanishad | 10% Off On Shopping Above 25,000 |
Free Shipping Above 1000 On All Books | 5% Off On Shopping Above 10,000 | 15% Off On All Vedas, Darshan, Upanishad | 10% Off On Shopping Above 25,000 |

निरुक्तम

Niruktam

625.00

Subject : Nirukta of Yaskacarya
Edition : 2018
Publishing Year : 2018
SKU # : 37394-CK00-SH
ISBN : 9788170803386
Packing : Paperback
Pages : 867
Dimensions : 9.0″X6.0″
Weight : 830
Binding : Paperback
Share the book

वेद भारतीय साहित्य का वह स्वरूप है जिसमें समस्त ज्ञान का भाण्डागार एवं समस्त विद्याओं का मूल बीज सत्रिहित है। कुछ भी इस प्रकार का ज्ञेय नहीं है जिसका मूल बीज वेद में उपलब्ध न हो। अपने अन्तश्चक्षुओं के द्वारा ज्ञान का साक्षात् करने वाले ऋषियों से अनुभूत अध्यात्मशास्त्र आदि के तत्त्वों के विस्तृत शब्दराशि का नाम वेद है। तपःपूत ऋषियों ने सूर्य की किरणों के प्रथम आविर्भाव के साथ शान्त एवं पवित्र आश्रमों तथा अपने अन्तःकरण में मन्त्रों का प्रत्यक्ष किया। इसीलिए वेद को अनादि एवं अपौरुषेय मानने वाले आचार्य उन्हें ‘मन्त्रकर्तारः’ न कहकर ‘ऋषयो मन्त्रद्रष्टारः’ मानते हैं। अनेक विचारक विश्व-साहित्य में भारतीय साहित्य की श्रेष्ठता का एकमात्र कारण वैदिक साहित्य को ही मानते हैं। विंटरनिट्ज ने Indischen Literature के प्रथम भाग में कहा है- ‘भारतीय वाङ्मय के प्राचीनतम संग्रह के रूप में प्रथम ऋग्वेद का स्थान है’।

वेद शब्द की व्युत्पत्ति पर संहिता, उपनिषद, आयुर्वेद, नाट्यशास्त्र, कल्प, कोष, मनुस्मृति प्रभृति ग्रन्थों में सविस्तार प्रकाश डाला गया है। पं0 वाचस्पति गैरोला के विचार में वेद शब्द की निष्पत्ति चार से हुई है- (i) विद्-ज्ञान, (ii) विद् सत्यम्, (iii) विद् लाभे और (iv) विद् विचार। स्वामी दयानन्द सरस्वती ने वेद शब्द का निर्वचन इस प्रकार किया है- ‘विदन्ति जानन्ति, विद्यान्ते भवन्ति विन्दन्ति’ या ‘विन्दन्ते लभन्ते विन्यन्ति विचारेन सर्वेति मनुष्याः सत्यविद्यां येषु विद्वानः ते वेदाः।’ वे पुनः कहते हैं-वेद शब्द का व्याकरण-निष्पन्त्र शास्त्रीय अर्थ ‘ज्ञान’ है इसलिए वे ‘वेद’ की व्युत्पत्ति ज्ञानार्थक विद धातु से माने जाते हैं। वैदिक वाङ्मय में तीन बातें प्रमुख हैं, वाचिक-परम्परा पर, मूल ज्ञान सम्पद बल का सतत उपबृहन् तथा स्वाधीनता की परिकल्पना। ये त्रिमूर्ति बातें वैदिक साहित्य की आधार-पीठिका हैं। वाचिक परंपरा से इस ज्ञानराशि को सुरक्षित रखने के कारण वेद को ‘श्रुति’ नाम दिया गया। इसलिए प्रत्येक अक्षर, प्रत्येक स्वर को सुरक्षित रखने के लिए कोड-पाठ, पदपाठ, क्रमपाठ, जटापाठ, घनपाठ जैसे उपाय

का ऋषियों ने आविष्कार किया।

Dimensions 855.5 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Niruktam”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recently Viewed

You're viewing: Niruktam 625.00
Add to cart
Register

A link to set a new password will be sent to your email address.

Your personal data will be used to support your experience throughout this website, to manage access to your account, and for other purposes described in our privacy policy.

Lost Password

Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.

Close
Close
Shopping cart
Close
Wishlist