Vedrishi

निघन्टु निर्वचन -मीमांसा

Nighantu-Nirvachan-Mimansa – by Vishvabandhu (विश्वबन्धु)

₹400.00

Subject : Sanskrit Grammar
Edition : 2013
Publishing Year : 2013
SKU # : 36689-PP00-0H
ISBN : 9788171104543
Packing : Hard Cover
Pages : 113
Dimensions : 14X22X6
Weight : 489
Binding : Hard Cover
Share the book

पुस्तक का नाम – निघण्टु – निर्वचन – मीमांसा

लेखक का नाम – विश्वबन्धु

 लौकिक और वैदिक शब्दों में मुख्य अन्तर यह है कि वैदिक शब्द अनेकार्थ वाची होने के कारण यौगिक है क्योंकि इनमें सीमित शब्दों में मनुष्यों के लिए आवश्यक सभी विद्याओं का मूल दिया गया है किन्तु लौकिक शब्दों में ऐसा नही होता है, इसीलिये लौकिक शब्दों को रूढ़ कहा जाता हैं।

 वेदों के शब्दों के यौगिक होने के कारण वैदिक शब्दों के निर्वचन की आवश्यकता होती हैं। निर्वचन के आधार पर शब्दों के अर्थों को अन्वाख्यात किया जाता है तथा उस अन्वाख्यात अर्थ का प्रयोग मन्त्रों में किया जाता है, जिससे वेदों के तात्पर्य को समझा जा सकता है। इस कारण वैदिक ऋषियों ने निघण्टु और उसका व्याख्यान निरुक्त इन नामों के पूर्वकाल में विविध ग्रन्थों की रचना की थी। वर्तमान समय में आचार्य यास्क का निघण्टु और निरूक्त प्रचलित है। जिसमें वैदिक शब्दों का संग्रह कर उनका वैदिक मन्त्रों के उदाहरणों द्वारा निर्वचन किया गया हैं।

 प्रस्तुत पुस्तक में निघण्टु – निर्वचनों में एकार्थक पदों की अर्थ समीक्षा की गई है। उन अर्थों के सिद्धान्त तथा अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया गया है। जिससे निर्वचन शास्त्र के तलस्पर्शी शोधार्थियों के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री इस पुस्तक के माध्यम से उपलब्ध हो सके।

 पुस्तक में विषयवस्तु के अनुसार प्रथम अध्याय में निरुक्त शास्त्र का प्रयोजन तथा निरूक्त और व्याकरण में अन्तर स्पष्ट किया गया है जिससे पाठकों को निरूक्त शास्त्र के अध्ययन का प्रयोजन स्पष्ट हो जाता है।

इसी अध्याय में पं. सत्यव्रतसामश्रमी जी की निघण्टु और निरूक्त के ग्रन्थैक्य के विषय में विसम्मति को प्रस्तुत किया है।

 द्वितीय अध्याय में निरुक्त के टीकाकार स्कन्द स्वामी के निर्वचन – शास्त्र में विधेय – प्रतिपादन के प्रयास की समीक्षा की गई है। आख्यातपदों के अर्थ – विश्लेषण में व्याकरण शास्त्र की उपादेयता को प्रस्तुत किया है। निर्वचन में ध्वनि – साम्य तथा अर्थ साम्य की उपादेयता को रखा गया है जिससे निर्वचन में ध्वनि और अर्थों के महत्त्व पर पर्याप्त विश्लेषण प्रस्तुत होता है।

 तृतीय अध्याय में पृथिवी वाचक 21 नामपदों की अर्थ समीक्षा को प्रस्तुत किया गया है जिसमें पृथ्वी के लिए वेदों में आये विभिन्न शब्दों को सोदाहरण रख कर उन विभिन्न शब्दों के महत्त्व और अर्थ विशेषताओं को ससमीक्षा प्रस्तुत किया गया है।

 यह ग्रन्थ निर्वचन शास्त्र के शोधार्थियों और निरुक्त के अध्येताओं के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होगा।  

 

Hard Cover113 PagesEdition 2013ISBN 9788171104543In StockOriginal Publisher Edition

Frequently Asked Questions

इस पुस्तक का बाइंडिंग, पेज, संस्करण, ISBN और वज़न क्या है?
बाइंडिंग: Hard Cover | पृष्ठ: 113 | संस्करण वर्ष: 2013 | ISBN: 9788171104543 | वज़न: लगभग 489 ग्राम। यह जानकारी उत्पाद पृष्ठ पर दर्ज वास्तविक विवरण पर आधारित है।
इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?
प्रकाशक कौन सा है?
इस पुस्तक का ऑनलाइन मूल्य क्या है?
इस पुस्तक का वर्तमान ऑनलाइन मूल्य ₹400 है। मूल्य और उपलब्धता समय के साथ बदल सकती है; कृपया ऑर्डर से पहले उत्पाद पृष्ठ पर अद्यतन मूल्य देखें।
क्या Vedrishi से ऑर्डर ओरिजिनल पुस्तक मिलती है?
Vedrishi मूल प्रकाशकों की प्रामाणिक हिंदी और वैदिक पुस्तकें बेचता है। हर ऑर्डर नये कंडीशन में भेजा जाता है। किसी भी समस्या के लिए आप हमारे संपर्क पेज से सहायता ले सकते हैं।
Vedrishi से ऑर्डर करने के क्या लाभ हैं?
Vedrishi एक विशेषज्ञ हिंदी / वैदिक बुक स्टोर है जहाँ 1400+ पुस्तकें उपलब्ध हैं। हम प्रामाणिक प्रकाशकों की किताबें नए कंडीशन में भेजते हैं, आसान ऑनलाइन ऑर्डरिंग देते हैं, और ऑर्डर संबंधी सहायता के लिए व्हाट्सऐप / फ़ोन पर उपलब्ध रहते हैं। पेमेंट ऑनलाइन और सुरक्षित चैनलों से किया जा सकता है।
Weight489 g
Nighantu-Nirvachan-Mimansa
You're viewing: Nighantu-Nirvachan-Mimansa – by Vishvabandhu (विश्वबन्धु) ₹400.00
Add to cart
Register

A link to set a new password will be sent to your email address.

Your personal data will be used to support your experience throughout this website, to manage access to your account, and for other purposes described in our privacy policy.

Lost Password

Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.

Close
Close
Shopping cart
Close
Wishlist