Vedrishi

Free Shipping Above ₹1500 On All Books | Minimum ₹500 Off On Shopping Above ₹10,000 | Minimum ₹2500 Off On Shopping Above ₹25,000 |
Free Shipping Above ₹1500 On All Books | Minimum ₹500 Off On Shopping Above ₹10,000 | Minimum ₹2500 Off On Shopping Above ₹25,000 |

श्रीमद्भग्वद्गीता – तत्त्वबोधनीटीका

Shrimadbhagwadgita – Tatvabodhnitika

795.00

Subject : Commentary of Bhagwadgita
Edition : 2019
Publishing Year : 2019
SKU # : 36641-CK00-SH
ISBN : 9788171106608
Packing : Hardcover
Pages : 678
Dimensions : 18X25X4
Weight : 1330
Binding : Hard Cover
Share the book

श्रीमद्भवद्गीता सम्पूर्ण संसार के मानवों के लिए श्रेयोमार्ग का प्रदर्शक तथा समस्त शास्त्रों का सार है, इसमें महर्षि वेदव्यास ने श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद के माध्यम से कर्म, भक्ति और ज्ञान की महत्ता और व्यावहारिक स्वीकार्यता का उपदेश देकर विश्वमानव के लिए एक अमूल्य उपहार दे दिया है, गीता के महत्त्व के विषय में प्राचीन और नवीन चिंतकों ने पर्याप्त विचार किया है। गीता का विश्व की सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। गीता पर शङ्कराचार्य, रामानुजाचार्य तथा अन्य-२ आचार्यों ने भाष्य और टीकाओं का प्रणयन किया है। गीता के अंश विविध कक्षाओं के पाठ्यक्रम में भी निर्धारित है। जिन को सरल करने के लिए अनेक विद्वान और विदुषियों ने व्याख्याएँ लिखी हैं। गीता स्वाध्याय के लिए भी अत्यन्त उपादेय ग्रन्थ है जिसे सेवारत और सेवानिवृत्त सभी महानुभाव पढ़ते आये हैं, और पढ़ते रहेंगे। इसका अध्ययन, श्रवण और मनन ज्ञानयज्ञ कहा जाता है। इस ज्ञानयज्ञ को करने वाले पर प्रभु की कृपा का वर्षण होता है।

गीता मूल रूप से संस्कृत में लिखी गयी है। समय के साथ-२ मूल भाषा को समझाने के लिए गीता के भाष्यकारों ने अनेक प्रयास किये हैं। अपने युग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संस्कृत साहित्य की उदभट विदुषी डॉ० अन्नपूर्णा मिश्र ने इसकी तत्त्वबोधनी टीका लिखी है। जिसमें अन्वय, पदार्थ, श्लोकार्थ और विशेष ज्ञातव्य शीर्षकों के अन्तर्गत महत्त्वपूर्ण सामग्री सरल भाषा में दी गयी है। इस तत्त्वबोधनी टीका से श्रीमद्भगवद्गीता के पाठक और जिज्ञासु अवश्य लाभान्वित होंगे, ऐसा मुझे विश्वास है। अनेक ग्रन्थ कर्ती डॉ० अन्नपूर्णा मिश्रा का मैं इस सारस्वत साधना के लिए अभिनन्दन करता हूँ।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Shrimadbhagwadgita – Tatvabodhnitika”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recently Viewed

You're viewing: Shrimadbhagwadgita – Tatvabodhnitika 795.00
Add to cart
Register

A link to set a new password will be sent to your email address.

Your personal data will be used to support your experience throughout this website, to manage access to your account, and for other purposes described in our privacy policy.

Lost Password

Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.

Close
Close
Shopping cart
Close
Wishlist