पुस्तक का नाम – वरुण की नौका
लेखक – आचार्य प्रियव्रत
वेद परमात्मा प्रदत्त नित्य ज्ञान है | वेदों में अनेकों ज्ञान विज्ञान का उल्लेख है | प्रस्तुत पुस्तक “ वरुण की नौका “ में ऋग्वेद और अथर्ववेद में आये ऐसे मन्त्रों का संग्रह है जिसके देवता वरुण है ,ऋग्वेद में ऐसे नौ सूक्त है और अथर्ववेद में पांच | उन सूक्तों की व्याख्या इस पुस्तक में की गयी है |
वरुण के अनेकों अर्थ होते है लेकिन पुस्तक में परमात्मा अर्थ ले कर अध्यात्मपरख अर्थ आचार्य जी ने किया है |
व्याकरण अनुसार वरुण शब्द वृञ् धातु से बनता है जिसका अर्थ है वरण करना ,चुनना ,स्वीकार करना .चाहना और निवारण करना ,ढक लेना ऐसा होता है | परमात्मा सबके वरण करने योग्य है इसलिए वे वरुण है | स्वयं वेद में भी परमात्मा का नाम वरुण है –
“ इन्द्रं मित्रं वरुणमग्निमाहुरथो दिव्य: स सुपर्णो गरुत्मान् |
एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्त्यग्नि यमं मातरिश्र्वानमाहु: ||” –ऋग्वेद १/१६४/४६
अर्थात उस एक को ही इंद्र ,वरुण ,अग्नि ,दिव्य ,सुपर्ण ,गरुत्यमान ,यम ,मातरिश्र्वा आदि अनेक नामों से पुकारा जाता है |
आचार्य सायण ने भी वरुण का अर्थ परमात्मा अनेको जगह लिया है –
चर्षणीना धर्ता (ऋग्वेद ५/६७/२) अर्थात चर्षणियो का रक्षक वरुण
वरुणनामक: सोमदेवो जगदीश्वरेणाभिन्न: – तै.स. १/२/८/१
अर्थात वरुणनामक सोमदेव जगदीश्वर से भिन्न नही है |
यजु. ४/३१ में उवट और महीधर ने भी वरुण को परमात्मा लिखा है –
“ परब्रह्मलक्षणों वरुणस्तं वयं स्तुम इति “ अर्थात परब्रह्म स्वरूप जो वरुण है उसकी हम स्तुति करते है |
इस तरह वरुण का अर्थ हुआ वरणीय परमात्मा उसी वरणीय परमात्मा की कृपा रूपी नौका से संसार रूपी सागर से पार जाते है अर्थात तर जाते है | उस भवसागर से पार लगाने वाले वरुण के क्या क्या गुण कर्म है ,उसने हमे क्या कर्तव्य बताये है , उसकी कैसे उपासना करनी चाहिए ये सब इस पुस्तक में वरुण सूक्तों की व्याख्या में आचार्य जी ने स्पष्ट किये है |
इन वरुण सूक्तों की व्याख्या में प्रथम वेदमन्त्र दिया गया है | उसके नीचे मन्त्र का शब्दार्थ | कही कही कठिन शब्दों के आशय को स्पष्ट करने के लिए कुछ शब्दों का अध्याहार भी दिया है | शब्दार्थ के बाद मन्त्र के विशद विवरण ,स्पष्टीकरण और भाष्य को दिया है |
विवरण में मन्त्र के गूढ़ रहस्य को अच्छी तरह स्पष्ट करने का प्रयत्न किया गया है | विवरण लिखते समय यह भी ध्यान रखा गया है कि मन्त्र के शब्दों का अर्थ और भी स्पष्ट हो जाए | पुस्तक में विवरण के अनन्तर एक दो वाक्यों में आत्मा को सम्बोधन करके उस मन्त्र के आशय को हृदयङम करके चरित्र में ढालने का प्रयास किया है |
आशा है सभी पाठक गण इस वरुण की नौका का अध्ययन और आचरण से वरुण की नौका में अध्यात्म रूपी मार्ग की यात्रा करेंगे |
Varun Ki Nauka – by Acharya Priyavrat(आचार्य प्रियव्रत )
वरुण की नौका
Varun Ki Nauka – by Acharya Priyavrat(आचार्य प्रियव्रत )
₹200.00
SKU
36825-LJ00-0H
Category Research - अनुसन्धान
puneet.trehan हिन्दी
Brand: Hitkari Prakashan Samiti
Out of stock
Subject : Vedic Devata Varun
Edition : N/A
Publishing Year : N/A
SKU # : 36825-LJ00-0H
ISBN : N/A
Packing : N/A
Pages : N/A
Dimensions : N/A
Weight : NULL
Binding : Hard Cover
Description
Hard CoverOriginal Publisher Edition
बाइंडिंग: Hard Cover। यह जानकारी उत्पाद पृष्ठ पर दर्ज वास्तविक विवरण पर आधारित है।
लेखक: Acharya Priyavrat(आचार्य प्रियव्रत )। इस लेखक की अन्य पुस्तकें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
प्रकाशक: Hitkari Prakashan Samiti। इस प्रकाशक की अन्य पुस्तकें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
इस पुस्तक का वर्तमान ऑनलाइन मूल्य ₹200 है। मूल्य और उपलब्धता समय के साथ बदल सकती है; कृपया ऑर्डर से पहले उत्पाद पृष्ठ पर अद्यतन मूल्य देखें।
Vedrishi मूल प्रकाशकों की प्रामाणिक हिंदी और वैदिक पुस्तकें बेचता है। हर ऑर्डर नये कंडीशन में भेजा जाता है। किसी भी समस्या के लिए आप हमारे संपर्क पेज से सहायता ले सकते हैं।
Vedrishi एक विशेषज्ञ हिंदी / वैदिक बुक स्टोर है जहाँ 1400+ पुस्तकें उपलब्ध हैं। हम प्रामाणिक प्रकाशकों की किताबें नए कंडीशन में भेजते हैं, आसान ऑनलाइन ऑर्डरिंग देते हैं, और ऑर्डर संबंधी सहायता के लिए व्हाट्सऐप / फ़ोन पर उपलब्ध रहते हैं। पेमेंट ऑनलाइन और सुरक्षित चैनलों से किया जा सकता है।
