Vedrishi

वैदिक दर्शन

Vedic darshan – by Dr. Kapildev Dvivedi (डॉ. कपिलदेव द्विवेदी )

₹225.00

SKU field_64eda13e688c9 Category Rishi Dev

In stock

By : डॉ. कपिलदेव द्विवेदी
Edition : 2023
Publishing Year : 2023
SKU # : #N/A
ISBN : 9788185246833
Packing : Paperback
Pages : 218
Dimensions : 14X22X2
Weight : 275
Binding : Paperback
Share the book

वेद आर्यजाति के प्राण हैं। ये मानवमात्र के लिए प्रकाश स्तम्भ हैं। विश्व को संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान देने का श्रेय वेदों को है। वेद ही विश्व-बन्धुत्व, विश्व- कल्याण और विश्व-शान्ति के प्रथम उ‌द्घोषक हैं। वेदों से ही आर्य-संस्कृति का विकास हुआ है, जो विश्व को धर्म, ज्ञान, विज्ञान, आचार-विचार और सुख-शान्ति की शिक्षा देकर उसकी समुन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

वेदों के विषय में मनु महाराज का यह कथन अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है कि ‘सर्वज्ञानमयो हि सः’ (मनु० २.७) अर्थात् वेदों में सभी विद्याओं के सूत्र विद्यमान हैं। वेदों में जहाँ धर्म, विज्ञान, दर्शन, आचारशास्त्र, आयुर्वेद, दर्शन और समाजशास्त्र आदि से संबद्ध सामग्री पर्याप्त मात्रा में प्राप्य है, वहीं वैदिक देवों से संबद्ध सामग्री भी सैकड़ों मन्त्रों में प्राप्य है।

प्रस्तुत ग्रन्थ ‘वेदामृतम्-ग्रन्थमाला’ का अन्तिम पुष्प है। आज से २६ वर्ष पूर्व जो ‘वेदामृतम् – ग्रन्थमाला’ के ४० भागों के प्रकाशन का संकल्प लिया गया था, आज वह परमात्मा की कृपा से पूर्ण हो रहा है।

प्रस्तुत ग्रन्थ दो भागों में विभक्त है:- १. वैदिक देवों का आध्यात्मिक स्वरूप और २. वैदिक देवों का वैज्ञानिक स्वरूप। प्रथम भाग में विभिन्न देवों के ‘आध्यात्मिक स्वरूप’ का प्रतिपादन किया गया है। विभिन्न देवों से संबद्ध मंत्रों में उनके आध्यात्मिक स्वरूप का संकेत करने वाले पद हैं। देवों की आध्यात्मिक व्याख्या के लिए ब्राह्मणग्रन्थों और निरुक्त आदि का भी सहयोग लिया गया है। व्याख्या के लिए प्राप्त सन्दर्भों का भी यथास्थान पूर्ण निर्देश किया गया है।

द्वितीय भाग में देवों के ‘वैज्ञानिक स्वरूप’ का विवेचन किया गया है। वैज्ञानिक विवेचन में ध्यान रखा गया कि संबद्ध मंत्रों में विज्ञान-सम्बन्धी तथ्यों का सूत्ररूप में अवश्य उल्लेख हो। कोई भी बात केवल कल्पना-मूलक न हो।

वेदों में देवों के विषय में आध्यात्मिक और वैज्ञानिक सामग्री बहुत विखरी हुई है। मैंने प्रयत्न किया है कि उस समस्त सामग्री को क्रमबद्ध रूप में एकत्र करके प्रस्तुत किया जाए। साथ ही यह भी प्रयत्न रहा है कि विषय से संबद्ध कोई महत्त्वपूर्ण सूत्र छूटने न पावे ।

मैंने प्रयत्न किया है कि देवों के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक स्वरूप के प्रतिपादन जैसे गूढ़ विषय को अत्यन्त सरल और सुबोध भाषा में प्रस्तुत किया जाय। सभी आवश्यक सन्दर्भ पूर्ण विवरण के साथ वहीं दिए गए हैं। उपयोगिता की दृष्टि से ग्रन्थ के अन्त में विस्तृत निर्देशिका (Index) भी दी गई है।

Paperback218 PagesEdition 2023ISBN 9788185246833In StockOriginal Publisher Edition

Frequently Asked Questions

इस पुस्तक का बाइंडिंग, पेज, संस्करण, ISBN और वज़न क्या है?
बाइंडिंग: Paperback | पृष्ठ: 218 | संस्करण वर्ष: 2023 | ISBN: 9788185246833 | वज़न: लगभग 275 ग्राम। यह जानकारी उत्पाद पृष्ठ पर दर्ज वास्तविक विवरण पर आधारित है।
इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?
लेखक: Dr. Kapildev Dvivedi (डॉ. कपिलदेव द्विवेदी )। लेखक की अन्य पुस्तकें भी Vedrishi पर उपलब्ध हैं।
प्रकाशक कौन सा है?
प्रकाशक: Vishvabharti Anusandhan Parishad। यह पुस्तक Vedrishi ऑनलाइन वेदिक बुक स्टोर से उपलब्ध है।
इस पुस्तक का ऑनलाइन मूल्य क्या है?
इस पुस्तक का वर्तमान ऑनलाइन मूल्य ₹225 है। मूल्य और उपलब्धता समय के साथ बदल सकती है; कृपया ऑर्डर से पहले उत्पाद पृष्ठ पर अद्यतन मूल्य देखें।
क्या Vedrishi से ऑर्डर ओरिजिनल पुस्तक मिलती है?
Vedrishi मूल प्रकाशकों की प्रामाणिक हिंदी और वैदिक पुस्तकें बेचता है। हर ऑर्डर नये कंडीशन में भेजा जाता है। किसी भी समस्या के लिए आप हमारे संपर्क पेज से सहायता ले सकते हैं।
Vedrishi से ऑर्डर करने के क्या लाभ हैं?
Vedrishi एक विशेषज्ञ हिंदी / वैदिक बुक स्टोर है जहाँ 1400+ पुस्तकें उपलब्ध हैं। हम प्रामाणिक प्रकाशकों की किताबें नए कंडीशन में भेजते हैं, आसान ऑनलाइन ऑर्डरिंग देते हैं, और ऑर्डर संबंधी सहायता के लिए व्हाट्सऐप / फ़ोन पर उपलब्ध रहते हैं। पेमेंट ऑनलाइन और सुरक्षित चैनलों से किया जा सकता है।
Weight275 g
Vedic darshan
You're viewing: Vedic darshan – by Dr. Kapildev Dvivedi (डॉ. कपिलदेव द्विवेदी ) ₹225.00
Add to cart
Register

A link to set a new password will be sent to your email address.

Your personal data will be used to support your experience throughout this website, to manage access to your account, and for other purposes described in our privacy policy.

Lost Password

Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.

Close
Close
Shopping cart
Close
Wishlist